फाइनेंशियल संस्थान लोन एप्लीकेंट की विश्वसनीयता और क्रेडिट योग्यता का पता लगाने के लिए क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं. सिबिल स्कोर अधिक होने पर कम ब्याज दरों पर लोन आसानी से सैंक्शन हो जाता है.
अपने क्रेडिट कार्ड और यूटिलिटी बिलों का समय पर भुगतान करें. भुगतान में देरी करने से न सिर्फ आपके सिबिल स्कोर पर प्रभाव पड़ता है, बल्कि इसके कारण ज़ुर्माना भी लग सकता है.
क्रेडिट कार्ड का उपयोग समझदारी से करें. आपको सलाह दी जाती है क्रेडिट कार्ड सीमित संख्या में रखें और उनकी क्रेडिट लिमिट के 30% से कम का उपयोग करें.
अगर आपके खर्च अधिक हैं, तो अपनी क्रेडिट लिमिट बढ़ाने के बारे में सोचें. इससे आपका क्रेडिट उपयोग अनुपात तुरंत कम हो जाएगा और आपका स्कोर बेहतर हो जाएगा.
एक ही समय में बहुत सारे लोन लेने से बचें. एक का पुनर्भुगतान करने के बाद ही दूसरा लें.
अपनी क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करें कि कहीं इसमें कोई गलती तो नहीं है. उन्हें सुधारें और अपना स्कोर बेहतर बनाने के लिए अपडेट करें.
लॉन्ग-टर्म और शॉर्ट-टर्म सेक्योर्ड और अनसिक्योर्ड लोन का कॉम्बिनेशन लेकर अपना क्रेडिट स्कोर अच्छा बनाएं.
अपने जॉइंट और गारंटीड लोन का भुगतान करते रहें, क्योंकि आपके क्रेडिट स्कोर पर इनका प्रभाव पड़ता है.
अपनी लोन की पात्रता चेक करना चाहते हैं?
यहां क्लिक करें