पीएनबी हाउसिंग

होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर

घर खरीदने पर विचार करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करना आवश्यक है. यह मूल्यवान टूल व्यक्तियों को अपने मासिक मॉरगेज़ भुगतान का सटीक अनुमान लगाकर सूचित फाइनेंशियल निर्णय लेने में मदद करता है. लोन राशि, ब्याज दर और अवधि जैसे महत्वपूर्ण वेरिएबल दर्ज करके, संभावित घर खरीदने वाले अपने फाइनेंशियल प्रतिबद्धता और बजट की स्पष्ट समझ प्राप्त कर सकते हैं.
₹
₹ 1 लाख ₹5 करोड़
%
5% 20%
वर्ष
1 वर्ष 30 वर्ष

आपकी ईएमआई होगी

₹17,674

ब्याज राशि₹ 2,241,811

कुल भुगतान राशि₹ 4,241,811

पीएनबी हाउसिंग

एमोर्टाइज़ेशन चार्ट

एमोर्टाइज़ेशन का मतलब आपके लोन का समय के साथ समान किश्तों में भुगतान करना है. जब तक कि अवधि के अंत में लोन का पूरा भुगतान नहीं हो जाता, तब तक जैसे-जैसे होम लोन की अवधि आगे बढ़ती है, आपके भुगतान का एक बड़ा हिस्सा मूलधन का भुगतान करने में चला जाता है. यह चार्ट बताता है कि आप हर साल मूलधन और ब्याज राशि के रूप में कितना भुगतान करते हैं

होम लोन

ब्याज दर

शुरुआती दर
7.75%* 
वेतनभोगी/स्व-व्यवसायी प्रोफेशनल
और नॉन-प्रोफेशनल के लिए
शुरुआती दर
7.60%*
वेतनभोगी/स्व-व्यवसायी प्रोफेशनल
और नॉन-प्रोफेशनल के लिए
शुरुआती दर
7.50%*
वेतनभोगी/स्व-व्यवसायी प्रोफेशनल
और नॉन-प्रोफेशनल के लिए
ध्यान दें: ये ब्याज दरें फ्लोटिंग दरें हैं
give your alt text here

होम लोन

आवश्यक डॉक्यूमेंट

  • Right-arrow-button

    लोन एप्लीकेशन फॉर्म (अनिवार्य)

  • Right-arrow-button

    आयु प्रमाण

  • Right-arrow-button

    पते का प्रमाण

  • Right-arrow-button

    इनकम का प्रमाण: पिछले 3 महीनों की सेलरी स्लिप

  • Right-arrow-button

    पिछले 2 वर्षों का फार्म 16

  • Right-arrow-button

    6 महीने का लेटेस्ट बैंक स्टेटमेंट

  • Right-arrow-button

    प्रॉपर्टी टाइटल, अप्रूव्ड प्लान जैसे अन्य डॉक्यूमेंट.

  • Right-arrow-button

    लोन एप्लीकेशन फॉर्म (अनिवार्य)

  • Right-arrow-button

    आयु प्रमाण

  • Right-arrow-button

    पते का प्रमाण

  • Right-arrow-button

    बिज़नेस और आईटीआर के लिए इनकम का प्रमाण

  • Right-arrow-button

    बिज़नेस की मौजूदगी का प्रमाण

  • Right-arrow-button

    पिछले 3 वर्षों का इनकम टैक्स रिटर्न

  • Right-arrow-button

    अकाउंटेंट-सर्टिफाइड बैलेंस शीट, पिछले 12 महीनों का बैंक अकाउंट स्टेटमेंट

  • Right-arrow-button

    प्रॉपर्टी टाइटल, अप्रूव्ड प्लान आदि जैसे अन्य डॉक्यूमेंट.

होम लोन

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या मैं होम लोन के लिए पात्र हूं?

अगर आप वेतनभोगी, व्यापारी या स्व-नियोजित प्रोफेशनल हैं, तो आप लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आपकी लोन की पात्रता PNBHFL द्वारा निर्धारित की जाएगी और यह आय, आयु, शैक्षिक योग्यता, आश्रितों की संख्या, को-एप्लीकेंट की आय, संपत्ति, ऋण, बचत इतिहास और नौकरी की स्थिरता आदि पर निर्भर होगी. इसके अलावा, लोन की पात्रता प्रॉपर्टी की कीमत पर भी निर्भर होगी.

प्रॉपर्टी की कीमत का कितना प्रतिशत फंड किया जा सकता है?

हम होम लोन के मामले में प्रॉपर्टी वैल्यू के 90%* तक और प्रॉपर्टी पर लोन के मामले में 70%* तक फंड कर सकते हैं. हालांकि, पीएनबीएचएफएल फंडिंग के मानदंड कंपनी के नियमों के अनुसार बदल सकते हैं.

ईएमआई और प्री-ईएमआई क्या है?

आपके लोन का पुनर्भुगतान बराबर मासिक किस्तों (ईएमआई) में किया जाएगा, जिसमें मूल और ब्याज दोनों शामिल होंगे. ईएमआई का भुगतान पूरा लोन मिल जाने के अगले महीने से शुरू होता है, और प्री-ईएमआई सिंपल इंटरेस्ट (साधारण ब्याज) होता है जो पूरा लोन मिल जाने तक हर महीने चुकाया जाता है.

फ्लोटिंग रेट में बदलने पर ईएमआई बदलेगी या लोन अवधि?

ऋण लेने वालों को ध्यान में रखकर, एक निर्धारित समय तक ईएमआई में कोई बदलाव नहीं आएंगे. असाधारण स्थितियों में, एक विशेष समय अवधि में मूल राशि के पुनर्भुगतान के लिए ईएमआई को बदला जा सकता है.

मुझे क्या सिक्योरिटी देनी पड़ेगी?

लोन की मुख्य सिक्यूरिटी के लिए प्रॉपर्टी के कागज़ या अन्य आवश्यक सिक्यूरिटी डिपॉजिट करने होते हैं. प्रॉपर्टी का स्वामित्व स्पष्ट होना चाहिए, प्रॉपर्टी बेचने योग्य होनी चाहिए और उस पर कोई लोन या उधार नहीं होना चाहिए.

क्या होम लोन का पूर्व भुगतान किया जा सकता है? क्या इसमें कोई शुल्क लागू हैं?

हां, आप अपने होम लोन का प्री-पेमेंट कर सकते हैं, लेकिन शुल्क इस बात पर निर्भर करता है कि आपका लोन फ्लोटिंग है या फिक्स्ड रेट. फ्लोटिंग-रेट होम लोन पर अधिकांश व्यक्तिगत उधारकर्ताओं के लिए, प्री-पेमेंट किसी भी शुल्क से मुक्त है; हालांकि, फिक्स्ड-रेट लोन और नॉन-इंडिविजुअल लोन पर फोरक्लोज़र शुल्क लग सकता है.

*डिस्क्लेमर: इन सामान्य प्रश्नों में प्रदान की गई जानकारी केवल सामान्य मार्गदर्शन के लिए है और पीएनबी हाउसिंग की वर्तमान पॉलिसी, नियम और शर्तों के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. लोन पात्रता, ब्याज दरें, अवधि और अन्य कारक एप्लीकेशन के समय लागू कंपनी पॉलिसी और नियामक दिशानिर्देशों के आधार पर बदलाव के अधीन हैं. सबसे सटीक और अनुकूल जानकारी पाने के लिए, हमारी सलाह है कि कृपया सीधे पीएनबी हाउसिंग लोन विशेषज्ञ से परामर्श करें.