सबसे विश्वसनीय ब्रांड (सीएनबीसी टीवी18 के सहयोग से टीम मार्क्समेन) 2021
पीएनबी हाउसिंग को सीएनबीसी टीवी18 के सहयोग से टीम मार्क्समेन द्वारा "सबसे विश्वसनीय ब्रांड 2021" से सम्मानित किया गया.
इस प्रमुख समारोह में राष्ट्र निर्माण के एजेंडे में योगदान देने वाले महत्वपूर्ण क्षेत्रों के ब्रांड को सम्मान दिया जाता है, और उद्योग द्वारा समाज और अर्थव्यवस्था को प्रदान की जाने वाली सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं को सराहा जाता है. अपनी तरह का अनूठा यह प्लेटफॉर्म किसी बिज़नेस, उद्यम या पहल द्वारा किए गए महत्वपूर्ण विकास को स्मरण करने के लिए समर्पित है.
सामान्य स्थितियां आने के बाद पीएनबी हाउसिंग सबसे आगे उभर कर आई. एलीगेंट मार्केट रिसर्च द्वारा किए गए एक सर्वे के माध्यम से, शहरी और ग्रामीण (5 लाख+ शहर) भारत में चैनल भागीदारों और उपभोक्ताओं की मान्यता के आधार पर सभी चुनिंदा कैटेगरी और चुनिंदा ब्रांड में से सबसे विश्वसनीय ब्रांड के ग्रुप की पहचान की गई.
अवॉर्ड फंक्शन 26 मार्च 2021 को वर्चुअल रूप से आयोजित किया गया था और श्री पंकज जैन, ज़ोनल बिज़नेस हेड - वेस्ट ने कंपनी की ओर से समारोह में भाग लिया.