होम लोन के लिए कितना सिबिल स्कोर अच्छा होता है?

give your alt text here

मार्केट के तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद, कमर्शियल रियल एस्टेट एक विश्वसनीय इन्वेस्टमेंट विकल्प है. कमर्शियल क्षेत्रों में प्रॉपर्टी का मूल्य समय के साथ बढ़ते जाता है और इससे प्राप्त होने वाला किराया भी बढ़ता है. बहुत से इन्वेस्टर इसे एक लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट के रूप में देखते हैं जो किराए के माध्यम से नियमित कैश फ्लो जनरेट करता है और बिक्री के समय उन्हें एक बड़ा मूल्य प्रदान कर सकता है. कमर्शियल प्रॉपर्टी लोन की ब्याज दरों के पहले की तुलना में सबसे कम होने और एक लाभदायक निर्णय लेने के लिए 2022 का सबसे शुभ समय होने के कारण — शायद यह कमर्शियल प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सबसे सही समय है.

आइए 5 सबसे बड़े कारणों पर चर्चा करते हैं:

कमर्शियल प्रॉपर्टी लोन की आकर्षक ब्याज दर और आसान पात्रता से लेकर इक्विटी निर्माण, अवसरों का लाभ और सुरक्षा तक, यहां छः मजबूत कारण दिए गए हैं, जो बताते हैं कि दिवाली में कमर्शियल प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करना आपके लिए क्यों बहुत अच्छा हो सकता है:

1. दिवाली शुभ होती है

दिवाली भारत में वर्ष के सर्वाधिक शुभ समय में से एक होती है और लोग अधिक समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त करने के लिए दिवाली और धनतेरस पर बड़ी खरीदारियां करते हैं. और इस समय कमर्शियल प्रॉपर्टी से बेहतर इन्वेस्टमेंट क्या हो सकता है? पीएनबी हाउसिंग कमर्शियल प्रॉपर्टी लोन की आसान पात्रता और कम ब्याज दरों के साथ कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदें. आप एक आश्वस्त लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट से अधिक बिज़नेस और लाभ प्राप्त करके इस दिवाली को अपने लिए लाभदायक बना सकते हैं.

2. लोन की आकर्षक शर्तें

अगर कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीद पाना इस समय आपकी फाइनेंशियल क्षमता से बाहर है, तो पीएनबी हाउसिंग आपकी मदद करेगा. पीएनबी हाउसिंग, प्रॉपर्टी की मार्केट वैल्यू का 70% तक कमर्शियल प्रॉपर्टी लोन के रूप में प्रदान करता है. 8.75% से शुरू होने वाली कम ब्याज दरों के साथ, कमर्शियल प्रॉपर्टी लोन का भुगतान करना आसान हो जाता है.

3. दिवाली डिस्काउंट पाएं

दिवाली भारत में सबसे प्रतीक्षित त्योहार है. रियल एस्टेट डेवलपर्स सहित बिज़नेस संस्थान बड़ी छूट और अन्य लाभों के साथ अपने लेटेस्ट प्रॉपर्टी ऑफर लॉन्च करने के लिए दिवाली और धनतेरस का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं. दिवाली को पसंद करने का एक अन्य कारण यह है कि अगर आप आकर्षक दिवाली ऑफर में कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदते हैं, तो आपको मुफ्त फर्नीचर, एयर कंडीशनर, वॉशिंग मशीन, गोल्ड कॉइन व टैक्स और ड्यूटी पर छूट आदि के लाभ मिल सकते हैं!

4. सुविधाजनक खरीद और तेज़ लोन अप्रूवल

अच्छी कमर्शियल प्रॉपर्टी को ऑनलाइन खोजना काफी आसान है. आप अपने बजट में अच्छी तरह से फिट होने वाले सर्वश्रेष्ठ कमर्शियल रियल एस्टेट को खोजने के लिए ऑनलाइन प्रॉपर्टी वेबसाइटों पर जा सकते हैं. हालांकि किसी भी डील को अंतिम रूप देने से पहले प्रॉपर्टी को देखने अवश्य जाएं. आपके द्वारा प्रॉपर्टी पर अंतिम निर्णय लेने के बाद, पीएनबी हाउसिंग आपके लिए कमर्शियल प्रॉपर्टी लोन के प्रोसेस को आसान बना देता है. कस्टमाइज़्ड पात्रता मानदंडों और तुरंत डिस्बर्सल जैसी सुविधाओं के साथ, आप बस कुछ दिनों में कमर्शियल प्रॉपर्टी के मालिक बन सकते हैं.

5. इक्विटी बनाएं

रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की तुलना में, कमर्शियल प्रॉपर्टी आमतौर पर अधिक रिटर्न प्रदान करती है. इसमें आपको अन्य प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट की तुलना में अधिक इक्विटी बनाने की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, भारत की तेज़ आर्थिक वृद्धि को देखते हुए, कमर्शियल प्रॉपर्टी की मांग बढ़ना निश्चित है

निष्कर्ष

इस दिवाली कमर्शियल प्रॉपर्टी को खरीदना एक बहुमूल्य इन्वेस्टमेंट हो सकता है. पीएनबी हाउसिंग आसान एप्लीकेशन प्रोसेस और तेज़ डिस्बर्सल जैसी सुविधाओं के साथ आपको लोन प्रदान करने की ज़िम्मेदारी लेता है. आपको बस पीएनबी हाउसिंग की वेबसाइट पर अपना अनुरोध दर्ज करना है और हमारे प्रतिनिधि आपसे जल्द ही संपर्क करेंगे.

अंत में, दिवाली के शुभ अवसर पर, इस दिवाली एक कमर्शियल प्रॉपर्टी बुक करें और आने वाले वर्षों में इसका रिवॉर्ड प्राप्त करें!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

होम लोन के लिए अच्छा क्रेडिट स्कोर क्या माना जाता है?

700 या उससे अधिक का क्रेडिट स्कोर आमतौर पर होम लोन पात्रता के लिए अच्छा माना जाता है. 750 और उससे अधिक के स्कोर को अक्सर बेहतरीन माना जाता है और आपको अनुकूल शर्तों और ब्याज के साथ अप्रूवल की मजबूत संभावनाएं देता है.

मेरा क्रेडिट स्कोर होम लोन पात्रता को कैसे प्रभावित करता है?

आपका क्रेडिट स्कोर (सिबिल स्कोर सहित) आपकी क्रेडिट योग्यता का एक तेज़ इंडिकेटर के रूप में कार्य करता है. उच्च स्कोर से पता चलता है कि आपके पास समय पर पुनर्भुगतान और ज़िम्मेदार क्रेडिट व्यवहार का इतिहास है, जिससे पीएनबी हाउसिंग जैसे लेंडर आपके होम लोन को अप्रूव करने के लिए अधिक आत्मविश्वास रखते हैं. कम या कमज़ोर स्कोर के कारण लेंडर आपकी एप्लीकेशन को अस्वीकार कर सकते हैं या उच्च ब्याज़ दरें, कम लोन राशि या कठोर शर्तों जैसी कम अनुकूल शर्तें प्रदान कर सकते हैं.

क्या मुझे कम क्रेडिट स्कोर पर होम लोन मिल सकता है?

यह अधिक चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हमेशा असंभव नहीं है. अगर आपके पास मजबूत आय, स्थिर रोजगार, अच्छा डाउन पेमेंट या मजबूत क्रेडिट स्कोर वाले को-एप्लीकेंट है, तो पीएनबी हाउसिंग जैसे कुछ लेंडर या एनबीएफसी अभी भी आपकी एप्लीकेशन पर विचार कर सकते हैं. हालांकि, अगर जोखिम अधिक होता है, तो सख्त जांच, उच्च ब्याज दरें, संभवतः कम लोन राशि या कम अवधि की उम्मीद करें.

क्या उच्च क्रेडिट स्कोर बेहतर होम लोन ब्याज़ दरों की गारंटी देता है?

गारंटी नहीं है, लेकिन उच्च क्रेडिट स्कोर अक्सर आपको अधिक प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों को सुरक्षित करने में मदद करता है क्योंकि लेंडर आपको कम जोखिम के रूप में देखते हैं. बेहतर क्रेडिट हिस्ट्री आपको सौदेबाजी की क्षमता प्रदान करती है; लंबी होम लोन अवधि में, यहां तक कि छोटी ब्याज दर से भी महत्वपूर्ण बचत हो सकती है.

क्या क्रेडिट स्कोर के बिना होम लोन लेना संभव है

हां, हालांकि यह दुर्लभ और अधिक जटिल है. पीएनबी हाउसिंग बिना या सीमित क्रेडिट हिस्ट्री वाले उधारकर्ताओं से होम लोन एप्लीकेशन पर विचार कर सकता है, बशर्ते अन्य कारक मजबूत हों: स्थिर आय, प्रॉपर्टी वैल्यू, डाउन पेमेंट, अच्छा क्रेडिट स्कोर या कोलैटरल वाले को-एप्लीकेंट. हालांकि, ज़ीरो स्कोर के मामलों में अक्सर अतिरिक्त जांच की आवश्यकता होती है, और लोन कड़ी शर्तों या अधिक ब्याज के साथ आ सकता है.

मैं अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बनाने के लिए कौन से चरण ले सकता/सकती हूं?

    अपने क्रेडिट स्कोर को मजबूत करने के कुछ चरण यहां दिए गए हैं (सिबिल या अन्य):
  • सभी ईएमआई, क्रेडिट कार्ड बिल और लोन किश्तों का समय पर भुगतान करें; देरी से बचें.
  • क्रेडिट उपयोग को कम रखें, कार्ड या लोन को अधिकतम न करें और एक ही समय में अधिक कर्ज़ लेने से बचें.
  • ज़िम्मेदार उपयोग दिखाने के लिए क्रेडिट प्रकारों (सेक्योर्ड और अनसेक्योर्ड) के स्वस्थ मिश्रण को बनाए रखें.
  • बार-बार नए लोन या क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन से बचें; कई कड़ी पूछताछ से स्कोर खराब हो सकता है.
  • गलतियों के लिए समय-समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करें और अन्याय स्कोर के नुकसान को रोकने के लिए उन्हें तुरंत ठीक करें.

पीएनबी हाउसिंग

इन टॉपिक्स के बारे में भी जानें