एनएसई: ₹ ▲ ▼ ₹
बीएसई: ₹ ▲ ▼ ₹
अंतिम अपडेट:
- खोजें
- ऑनलाइन भुगतान
पीएनबी हाउसिंग
डिपॉजिट स्कीम
संचयी डिपॉजिट
गैर-संचयी डिपॉजिट
पीएनबी हाउसिंग
जॉइंट फिक्स्ड डिपॉजिट
-
आप अधिकतम तीन जॉइंट होल्डर के साथ जॉइंट फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट खोल सकते हैं.
-
गैर-संचयी डिपॉजिट के मामले में ब्याज का भुगतान पहले नामित एप्लीकेंट को होगा, और उसके द्वारा दिया गया डिस्चार्ज, जॉइंट होल्डर पर बाध्यकारी होगा. संचयी डिपॉजिट के मामले में ब्याज पहले एप्लीकेंट के नाम पर अर्जित माना जाएगा.
-
एफडी एप्लीकेशन फॉर्म में दिए गए निर्देशों के अनुसार मेच्योरिटी पर पुनर्भुगतान किया जाएगा.
फिक्स्ड डिपॉजिट
अनिवासी भारतीय (एनआरआई)
-
एनआरआई फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए अधिकतम तीन वर्षों की अवधि उपलब्ध है.
-
राशि और अर्जित ब्याज का भुगतान डिपॉजिटर के एनआरओ अकाउंट में जमा किया जाएगा.
-
आरबीआई के नियमों के अनुसार, पीएनबी हाउसिंग एनआरआई और भारतीय मूल के व्यक्तियों से नॉन-रिपेट्रिएशन आधार पर फिक्स्ड डिपॉजिट स्वीकार करता है. नॉन-रिपेट्रिएशन आधार का यह मतलब है कि अर्जित ब्याज और मूलधन न तो वापस निवास के देश ट्रांसफर किए जा सकते हैं और न ही उन्हें विदेशी करेंसी में बदला जा सकता है.
-
लागू होने पर टैक्स काटा जाएगा.
पीएनबी हाउसिंग
कॉर्पोरेट डिपॉजिट
हमारे कॉर्पोरेट डिपॉज़िट की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:
-
न्यूनतम ₹25,000 का डिपॉजिट हो सकता है, कोई ऊपरी लिमिट नहीं
-
आप 'पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड' के नाम में पक्ष में अकाउंट पेयी चेक से डिपॉजिट कर सकते हैं.
-
फंड प्राप्त होने की तिथि से ब्याज मिलेगी.
-
गैर-संचयी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज का भुगतान नीचे दिए गए शिड्यूल के अनुसार होगा:
| स्कीम | ब्याज भुगतान की तारीख |
| मासिक इनकम प्लान | प्रत्येक महीने के अंतिम दिन |
| तिमाही इनकम प्लान | 30 जून, 30 सितंबर, 31 दिसंबर, और 31 मार्च. |
| छमाही प्लान | 30 सितंबर और 31 मार्च |
| वार्षिक प्लान | 31 मार्च |
-
संचयी डिपॉजिट पर अर्जित ब्याज हर वर्ष 31 मार्च को लागू टैक्स काटने के बाद मूलधन में जोड़ी जाएगी.
-
समय से पहले निकासी के लिए, क्लोज़र का अनुरोध कम से कम 7 दिन पहले दर्ज किया जाना चाहिए.
इन्हें भी पढ़ें
फिक्स्ड डिपॉजिट ब्लॉग

