पीएनबी हाउसिंग

डिपॉजिट स्कीम

संचयी डिपॉजिट

अर्जित ब्याज वार्षिक अंतराल पर फिक्स्ड डिपॉजिट में जमा की जाती है और मेच्योरिटी के समय उसका भुगतान मूलधन के साथ किया जाता है. इससे आपको अपने पैसे बढ़ाने में मदद मिलती है, क्योंकि ब्याज हर वर्ष मूलधन में जुड़ती जाती है. हम संचयी डिपॉजिट के लिए कम से कम ₹25,000 का डिपॉजिट स्वीकार करते हैं.

गैर-संचयी डिपॉजिट

डिपॉजिटर और हमारे बीच तय हुए अंतराल पर डिपॉजिटर को अर्जित ब्याज का भुगतान किया जाता है. भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक अंतराल पर किया जा सकता है. आप नियमित ब्याज भुगतानों का उपयोग अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए कर सकते हैं. पीएनबी हाउसिंग मासिक इनकम स्कीम के लिए कम से कम ₹25,000 का डिपॉजिट स्वीकार करता है.
अन्य सभी स्कीम के लिए, कम से कम ₹25,000 का डिपॉजिट स्वीकार किया जाता है.

पीएनबी हाउसिंग

जॉइंट फिक्स्ड डिपॉजिट

  • Right-arrow-button

    आप अधिकतम तीन जॉइंट होल्डर के साथ जॉइंट फिक्स्ड डिपॉजिट अकाउंट खोल सकते हैं.

  • Right-arrow-button

    गैर-संचयी डिपॉजिट के मामले में ब्याज का भुगतान पहले नामित एप्लीकेंट को होगा, और उसके द्वारा दिया गया डिस्चार्ज, जॉइंट होल्डर पर बाध्यकारी होगा. संचयी डिपॉजिट के मामले में ब्याज पहले एप्लीकेंट के नाम पर अर्जित माना जाएगा.

  • Right-arrow-button

    एफडी एप्लीकेशन फॉर्म में दिए गए निर्देशों के अनुसार मेच्योरिटी पर पुनर्भुगतान किया जाएगा.

फिक्स्ड डिपॉजिट

अनिवासी भारतीय (एनआरआई)

  • Right-arrow-button

    एनआरआई फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए अधिकतम तीन वर्षों की अवधि उपलब्ध है.

  • Right-arrow-button

    राशि और अर्जित ब्याज का भुगतान डिपॉजिटर के एनआरओ अकाउंट में जमा किया जाएगा.

  • Right-arrow-button

    आरबीआई के नियमों के अनुसार, पीएनबी हाउसिंग एनआरआई और भारतीय मूल के व्यक्तियों से नॉन-रिपेट्रिएशन आधार पर फिक्स्ड डिपॉजिट स्वीकार करता है. नॉन-रिपेट्रिएशन आधार का यह मतलब है कि अर्जित ब्याज और मूलधन न तो वापस निवास के देश ट्रांसफर किए जा सकते हैं और न ही उन्हें विदेशी करेंसी में बदला जा सकता है.

  • Right-arrow-button

    लागू होने पर टैक्स काटा जाएगा.

पीएनबी हाउसिंग

कॉर्पोरेट डिपॉजिट

पीएनबी हाउसिंग बॉडी कॉर्पोरेट्स, प्राइवेट/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों, कॉर्पोरेशन, वैधानिक बोर्ड, स्थानीय प्राधिकरणों और अन्य बैंकों और फाइनेंशियल संस्थानों के लिए कॉर्पोरेट डिपॉजिट स्कीम पेश करता है.

हमारे कॉर्पोरेट डिपॉज़िट की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:

  • Right-arrow-button

    न्यूनतम ₹25,000 का डिपॉजिट हो सकता है, कोई ऊपरी लिमिट नहीं

  • Right-arrow-button

    आप 'पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड' के नाम में पक्ष में अकाउंट पेयी चेक से डिपॉजिट कर सकते हैं.

  • Right-arrow-button

    फंड प्राप्त होने की तिथि से ब्याज मिलेगी.

  • Right-arrow-button

    गैर-संचयी फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज का भुगतान नीचे दिए गए शिड्यूल के अनुसार होगा:

स्कीम ब्याज भुगतान की तारीख
मासिक इनकम प्लान प्रत्येक महीने के अंतिम दिन
तिमाही इनकम प्लान 30 जून, 30 सितंबर, 31 दिसंबर, और 31 मार्च.
छमाही प्लान 30 सितंबर और 31 मार्च
वार्षिक प्लान 31 मार्च
अगर पहली ब्याज की देय तारीख डिपॉजिट की तारीख से एक सप्ताह के भीतर है, तो पहली खंडित अवधि के ब्याज का भुगतान अगली ब्याज साइकिल में होगा. अगर इनमें से किसी तारीख को रविवार या अवकाश है, तो ब्याज का भुगतान अगले कार्य दिवस पर होगा.
  • Right-arrow-button

    संचयी डिपॉजिट पर अर्जित ब्याज हर वर्ष 31 मार्च को लागू टैक्स काटने के बाद मूलधन में जोड़ी जाएगी.

  • Right-arrow-button

    समय से पहले निकासी के लिए, क्लोज़र का अनुरोध कम से कम 7 दिन पहले दर्ज किया जाना चाहिए.

डिपॉजिट के लिए हमसे संपर्क करें
pdf-icon
नियम व शर्तें

इन्हें भी पढ़ें

फिक्स्ड डिपॉजिट ब्लॉग